सम्बंधित जानकारी
- मप्र में चुनावी टिकटों पर रस्साकशी के बीच तोमर ने कहा कि महाजन नाराज नहीं
- झाबुआ में कांतिलाल भूरिया की चली, अधिकतर सीटें उनके समर्थकों को मिलीं
- कर्नाटक में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान
- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर, 63 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं दोबारा प्रधानमंत्री बनें मोदी
- भाजपा को बड़ा झटका, चुनाव से दो दिन पहले भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल
कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज
कर्नाटक में 3 लोकसभा सीटों और 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार 6 नवंबर को घोषित हो रहे हैं। इस मतदान में करीब 67 प्रतिशत वोट गिरे थे। उपचुनाव के नतीजों का सीधा असर लोकसभा चुनाव 2019 पर पड़ेगा।
कर्नाटक के शिवमोगा, बेल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट और रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। पांच सीटों के 6,450 मतदान केंद्रों पर मत डालने के पात्र लोगों की कुल संख्या 54,54,275 थी। चुनाव मैदान में कुल 31 उम्मीदवार उतरे थे। मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और भाजपा के उम्मीदवारों के बीच ही माना जा रहा है।
मतगणना का ताजा हाल
- कर्नाटक उपचुनाव के रुझान के बाद दिनेश गुंडूराव ने कहा कि जनता ने भाजपा और नरेन्द्र मोदी दोनों को ही खारिज कर दिया है। कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जदएस गठबंधन 5 में से 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- कर्नाटक उपचुनाव के रुझान के बाद दिनेश गुंडूराव ने कहा कि जनता ने भाजपा और नरेन्द्र मोदी दोनों को ही खारिज कर दिया है। कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जदएस गठबंधन 5 में से 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वीएस उगारप्पा तीसरे राउंड की मतगणना के बाद 45808 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- पहले राउंड की मतगणना के बाद शिमोगा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र 3906 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- पहले राउंड की मतगणना के बाद बेल्लारी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वीएस उगारप्पा भाजपा के जी शांता से 17480 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- जामखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस के आनंद सिद्धू भाजपा के कुलकर्णी श्रीकांत सुब्बाराव से 55433 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- रामनगरम लोकसभा सीट से भी भाजपा उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी पहले राउंड की मतगणना के बाद 8430 वोटों से आगे चल रही हैं।
- शिमोगा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बीवाई राघवेंद्र आगे चल रहे हैं वहीं रामनगर सीट से मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी 3000 वोटों से आगे चल रही हैं। मतगणना के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
