1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP candidate joins congress 2 days before election

भाजपा को बड़ा झटका, चुनाव से दो दिन पहले भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

karnataka by poll election
बेंगलुरु। कर्नाटक उपचुनाव में मतदान से दो दिन पहले भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी उम्मीदार एल चंद्रशेखर ने मैदान छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। 
 
रामनगर सीट पर हो रहे उपचुनाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता का मुकाबला चंद्रशेखर से था। चंद्रशेखर ने साथ ही अनिता का समर्थन करने का ऐलान भी किया। भाजपा उम्मीदवार के चुनाव मैदान से हटने से अनिता की जीत तय हो गई है।
 
चंद्रशेखर ने भाजपा पर खुद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं काफी उम्मीदों से भाजपा में शामिल हुआ था पर कोई भी मेरा प्रचार करने तक नहीं आया। 
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 2 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव 3 नवंबर को होना है।
अगला लेख
चिदंबरम बोले, अयोध्या में राम मंदिर पर बिल लाना असंवैधानिक होगा