1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kailash vijaywargiya on indore loksabha seat

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को उड़ते उड़ते मिली खबर, बताया क्‍यों कटा सांसद शंकर लालवानी का टिकट

kailash vijaywargiya
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। इस बीच भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक ऐसी बात कह दी, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक भरे मंच से कहा कि शंकर लालवानी का टिकट इसलिए कटा क्‍योंकि किसी महिला को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि मुझे उड़ते उड़ते खबर मिली है कि सांसद शंकर जी का टिकट इसलिए कटा क्‍योंकि किसी महिला को टिकट देना है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला को चुनाव लड़वाओ और सुरक्षित सीट से लड़वाओ।

आगे उन्‍होंने कहा कि बाय द वे पीएम कहे कि कौन कौन चुनाव लड़ने को तैयार है तो कौन लड़ना चाहेगा। इसके बाद कई महिलाओं ने अपना हाथ ऊपर उठा लिए। जिस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाप रे इतनी महिलाएं संसद में चलीं जाएंगी तो हम लोग क्‍या करेंगे।

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय बेहद ही खुशमिजाज मूड में नजर आ रहे थे और हंसते हुए यह सारी चर्चाएं कर रहे थे। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय शक्‍ति वंदन अभियान आयोजन में बोल रहे थे।

आप कुकिंग क्लास ज्वाइन करो : हंसी-मजाक के मूड में नजर आए विजयवर्गीय ने फिर पूछा कि कौन महिला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कविता यादव जी। वहीं हॉल में बैठी सभी महिलाओं ने कहा कि हम लड़ना चाहते हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि सभी महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती है, यह सभी विधानसभा और लोकसभा लडेंगी तो हम क्या करेंगे? जयपाल चावड़ा जी सोचिए, आप क्या करेंगे। आपने तो आईडीए छोड़ दिया, कुकिंग क्लास ज्वाइन करें अब।
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्यों हो रहा है Tata Motors का डिमर्जर, जानिए क्या है वजह, कैसे बंटेगा कारोबार?