1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jio GIGA Fiber

रिलायंस का बड़ा तोहफा जियो गीगा फाइबर, जानिए क्या है इसमें खास...

Jio GIGA Fiber
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं एजीएम में कंपनी के चैयरमेन मुकेश अंबानी ने जियो गीगा फाइबर लॉन्च करने की घोषणा की। 
 
मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगा फाइबर का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होगा। माई जियो या जियो डॉटकॉम पर जियो गीगा फाइबर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि अब हम 1100 शहरों में घरों, व्यापारियों, छोटे एवं मध्यम उद्योगों और बड़े उद्योगों को सबको एक साथ फाइबर से जोड़ेंगे और सर्वाधिक उन्नत फाइबर - बेस्ड ब्राडबैंड समाधान मुहैया कराएंगे। जियो गीगा फाइबर सेवा मात्र 1 घंटे में मुहैया होगी।
 
अंबानी ने कहा कि आने वाले सालों में जियो फिक्स्ड लाइन ब्राडबैंड के मामले में भारत को शीर्ष पांच देशों में से एक बना देगी।
 
उन्होंने जियो फोन मानसून हंगामा शुरू करने की भी घोषणा की। यह योजना 21 जुलाई से शुरू होगी और इसके तहत महज 501 रुपए में फीचर फोन के बदले जियो फोन लिया जा सकेगा। 
अगला लेख
उत्‍तर प्रदेश में महिला ने बेटियों के साथ लगाई आग, तीन की मौत