1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. JDU leader Rishi Mishra join Congress

जदयू नेता ऋषि मिश्र कांग्रेस में शामिल

JDU leader
पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता एवं पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र के पौत्र ऋषि मिश्र शनिवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह एवं विधान परिषद् सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा की उपस्थिति में ऋषि मिश्र ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. झा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मिश्र अपने पुराने घर लौट आए हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस और मजबूत होगी।
 
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले में जाले विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में विधायक बने ऋषि मिश्र वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जिबेश कुमार के हाथों पराजित हो गए थे। (वार्ता)
अगला लेख
नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के ‘पितामह’ हैं : ममता बनर्जी