1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jammu Kashmir Assembly Election

Jammu Kashmir Election : BJP की पहली सूची आज, 50 सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार

jammu kashmir election date
Jammu Kashmir Assembly Election : आज सोमवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए बीजपेी अपने 50 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। की पहली सूची जारी कर सकती है। इस लिस्ट में 50-55 नाम शामिल हो सकते हैं। रविवार 25 अगस्त को भाजपा मुख्यालय पर हुई बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शामिल हुए।

बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं मतगणना 4 अक्टूबर को की जाएगी। बता दें कि आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।

बीजेपी ने बनाई रणनीति : भाजपा के आला नेता इस बार जम्मू-कश्मीर में 7-8 रैलियां करेंगे। बता दें कि पार्टी ने इस चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि पार्टी घाटी के उन सभी निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। बता दें कि प्रदेश में आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। तब बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। 2018 में गठबंधन टूटने के बाद सरकार गिर गई थी। इसके बाद प्रदेश में 6 महीने तक राज्यपाल शासन रहा। इसके बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

इतनी सीटों पर आ लड़ सकती है बीजेपी : पार्टी इस बार 60-70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि परिसीमन के बाद प्रदेश में सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई। इससे पहले प्रदेश में 83 सीटें थी। हालांकि प्रदेश में कुल सीटों की संख्या 114 है, लेकिन पीओके की 24 सीटों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
UPS को लेकर 10 बड़ी बातें, जानिये कैसे होगा लागू, किसे होगा फायदा?