गुरुवार, 29 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chirag Paswan elected President of Lok Janshakti Party
Last Modified: रांची , रविवार, 25 अगस्त 2024 (17:50 IST)

चिराग पासवान फिर बने लोजपा के अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

चिराग पासवान फिर बने लोजपा के अध्यक्ष, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला - Chirag Paswan elected President of Lok Janshakti Party
Chirag Paswan elected President of Lok Janshakti Party (Ram Vilas) : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को 5 वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया। कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।
पासवान ने बताया कि बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यहां अपनी बैठक में मुझे अगले पांच साल के लिए पुन: चुना है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक में हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी राष्ट्रीय गठबंधन की अपनी साझेदार भारतीय जनता पार्टी के साथ या अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
उमर अब्दुल्ला का दावा- PDP ने की हमारे घोषणा पत्र की नकल, गठबंधन के खिलाफ न उतारें उम्मीदवार