सम्बंधित जानकारी
- भारत बंद का एक नजारा यह भी, पटना में पुलिसकर्मियों ने SDO को पीटा (Video)
- bharat band live : पटना में भारत बंद समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- is india closed on 21 august : 21 अगस्त को किसने बुलाया ‘भारत बंद’ और क्यों, कौनसी सेवाएं रहेंगी चालू
- बदलापुर में इंटरनेट बंद, नहीं खुले स्कूल, 300 लोगों पर FIR
- भारत बंद पर अखिलेश यादव बोले, बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं जन आंदोलन
मोदी के मंत्री चिराग पासवान बोले, आरक्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के आह्वान का नैतिक समर्थन किया और दावा किया कि वह जब तक हैं तब तक आरक्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है। ALSO READ: भारत बंद का एक नजारा यह भी, पटना में पुलिसकर्मियों ने SDO को पीटा (Video)
चिराग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि एससी-एसटी आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद के फैसले का मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पक्ष में नैतिक रूप से समर्थन व्यक्त करती है। समाज के शोषितों और वंचितों के हक की आवाज बनना हमारा कर्तव्य है।
लोजपा के संस्थापक और अपने पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए चिराग ने कहा कि वह भी सड़क से लेकर सदन तक सदैव अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार भी शोषितों और वंचितों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ALSO READ: भारत बंद पर अखिलेश यादव बोले, बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं जन आंदोलनSC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद के फैसले का मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अनूसूचित जाति एवं जनजाति के पक्ष में नैतिक रूप से समर्थन करती है। समाज के शोषितों और वंचितों के हक की आवाज बनना हमारा कर्तव्य है। पार्टी…
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) August 21, 2024
चिराग ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल में यह फैसला किया गया था कि जैसे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण के प्रावधान रखे थे, वह ठीक वैसे ही रहेंगे और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ नहीं की जाएगी। इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि जब तक मैं हूं, तब तक आरक्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।
गौरतलब है कि एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले एक अगस्त के फैसले के खिलाफ आज देश भर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने न्यायालय क इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को क्षति होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
