Hanuman Chalisa
Fri, 7 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS terrorist killed : Know each and every information about operation

इस तरह ढेर हुआ आईएस आतंकी, जाने 12 घंटे तक चले ऑपरेशन की पूरी कहानी

ISIS terrorist
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में करीब 12 घंटे चले आतंकवाद रोधी ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के आईएस आतंकी सैफुल्लाह को मार गिराया। पुलिस सुत्रों के अनुसार दोपहर लगभग तीन बजे उत्तर प्रदेश पुलिस को ठाकुरगंज में आतंकवादी के होने की जानकारी मिल गई थी लेकिन बड़े ही सुचार बद्ध तरीके से उन्होंने ठाकुरगंज में उस मकान को घेरा जहां पर आतंकवादी मौजूद था। ऑपरेशन से जुड़ी हर जानकारी...
 
* 4:15 : हाजी कॉलोनी के एक घर में आतंकवादी। 20 स्पेशल कमांडो ने घर घेरा।
* 4:35 :  ऑपरेशन के दौरान आम लोगों को घर से निकलने की मनाही।
* 4:50 : आतंकी को सरेंडर करवाने का प्रयास।
* 4:55 पर एटीएस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
* 5:10 :  आतंकवादी के नाम का चला पता। 
* 5:30 : आतंकवादी ने सरेंडर से किया मना।
* 6:15 : आंसू गैस और मिर्ची बम का इस्तेमाल।
* 6:45 : कमांडोज़ की फायरिंग में आतंकवादी घायल।
* 7:05 : चार लोगों के इस मकान में पिछले 6 महीने से रहने की मिली जानकारी।
* 7:25 पर पड़ोसियों ने बताया कि आतंकी वहां छात्रों के रूप में रह रहे थे।
* 7:35 पर सुरक्षाबलों ने लाइट के लिए मंगाया गया जनरेटर।
* 8:20 पर दीवार तोड़ने के लिए गैस कटर मंगवाया गया।
* 8:55 पर आतंकी को जिंदा पकड़ने के जरूरी इंतजाम किए गए।
* 9:40 पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने पूरे देश जारी किया हाई अलर्ट।
* 9:45 पुलिस ने आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की।
* 10:12 पर पुलिस को आतंकवादी के जिंदा होने के सुराग मिले।
* 10:15 पर एडीजी (कानून एवं सुरक्षा) दलजीत चौधरी ने ऑपरेशन चलने की पुष्टि की।
* 11:10 पर आतंकी ने फिर शुरू की गोलीबारी।
* रात 11:32 पर आतंकियों की ओर से चार बार फायरिंग। 
* 11:40 पर 20 मिनट में 9 बार फायरिंग।
* 12:11 पर पुलिस की ओर से 8 राउंड फायरिंग
* रात के 1 बजे गोलीबारी रूकी। अधिकारी मकान के अंदर दाखिल।
* 1:40 पर मिर्ची बम और आँसू गैस दाग कर आतंकियों को बेहोश करने का प्रयास।
* 1:48 पर आतंकवादियों ने फिर शुरू की गोलीबारी।
* 2:29 पर आतंकी ने पीछे से दीवार काट कर फरार होने की कोशिश की। 
* लगभग 3 बजे पुलिस ने आतंकी को मार गिराया। 
 
ये भी पढ़ें
ब्रेग्जिट विधेयक पर थेरेसा मे की दूसरी हार