सम्बंधित जानकारी
- IRCTC 31 जनवरी से दक्षिण भारत के लिए चलाएगी आस्था सर्किट विशेष ट्रेन
- आज लांच होगी IRCTC की नई वेबसाइट, एक मिनट में बुक हो सकेंगे 10,000 टिकट
- किसान आंदोलन के बीच IRCTC ने ग्राहकों को भेजे 2 करोड़ E-mail, बताया PM मोदी ने सिख समुदाय के लिए कौनसे बड़े फैसले लिए
- Amazon ने IRCTC के साथ किया करार, टिकट बुकिंग करने पर मिलेगा कैशबैक का फायदा
रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर, फरवरी से शुरू होगी IRCTC की ई-कैटरिंग सेवा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अगले महीने से अपनी ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करेगा, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 को ई-खानपान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था। भारतीय रेलवे की खानपान व्यवस्था, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट संबंधी गतिविधियों का कार्यभार संभालने वाली आईआरसीटीसी विशेष रेलगाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने जा रहा है।
एक बयान में कहा गया है कि रेल मंत्रालय की अनुमति से आईआरसीटीसी फरवरी से चरणबद्ध तरीके से ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। शुरू में लगभग 250 रेलगाड़ियों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी।(भाषा)
