1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Interrogation of Parambir Singh in extortion case

रंगदारी मामले में परमबीर सिंह से हुई पूछताछ, क्राइम ब्रांच के समक्ष हुए पेश

Parambir Singh
मुंबई। मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए और उनसे करीब 7 घंटे तक पूछताछ की गई।

खबरों के अनुसार, मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह जबरन वसूली के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। क्राइम ब्रांच उनके खिलाफ जबरन वसूली के मामले की जांच कर रही है। उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश के मुताबिक, वे जांच में सहयोग करना जारी रखेंगे।

मुंबई पुलिस ने कहा कि परमबीर सिंह ने अपराध शाखा इकाई 11 कार्यालय कांदिवली में बिमल अग्रवाल द्वारा दर्ज रंगदारी मामले में अपना बयान दर्ज कराया। उनसे इस मामले में ही सवाल पूछे गए थे।

उन्हें अभी दोबारा नहीं बुलाया गया है, लेकिन कहा गया है कि जब भी जरूरत होगी उन्हें बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि परमबीर सिंह के खिलाफ गोरेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज है।
अगला लेख
राकेश टिकैत ने ओवैसी को कहा बेलगाम सांड, कहा- हैदराबाद में ही बांधकर रखो