1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Army Patrol Squad, Landslide, Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में भूस्खलन की चपेट में आया सेना का गश्ती दल, एक जवान की मौत

Indian Army Patrol Squad
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को भूस्खलन की चपेट में आने से सेना के गश्ती दल के एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए। घायल अधिकारी को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। सेना के अधिकारी ने बताया कि सेना के एक गश्ती दल आज दोपहर बाद भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से कुछ जवान उसमें फंस गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक जवान की मौत हो गई। घायल अधिकारी को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
अगला लेख
ट्रंप का बड़ा ऐलान, 12 जून को ही होगी किम के साथ शिखर वार्ता