1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India strict on illegal Bangladeshis

अवैध बांग्लादेशियों पर भारत सख्त, विदेश मंत्रालय की यूनुस सरकार को दोटूक

Randhir Jaiswal
India warns Bangladesh : भारत ने बांग्लादेशी अधिकारियों से 2,300 से अधिक अवैध प्रवासियों की राष्ट्रीयता सत्यापित करने को कहा है। इनके बारे में माना जा रहा है कि वे पड़ोसी देश से आये हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि हमने बांग्लादेशी पक्ष से उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित करने को कहा है। हमारे पास 2,369 लोगों की लंबित सूची है जिन्हें निर्वासित किया जाना है। वह विभिन्न राज्यों में अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों (Bangladeshis) की पहचान करने से संबंधित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।ALSO READ: संयुक्त अरब अमीरात ने बांग्लादेश क्रिकेट को किया शर्मसार, 7 विकेट की जीत से 2-1 से किया T20I सीरीज पर कब्जा
 
जायसवाल ने कहा किभारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों, चाहे वे बांग्लादेशी नागरिक हों या कोई अन्य नागरिक, उनके साथ कानून के अनुसार निपटा जाएगा। हमारे यहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक हैं जिन्हें निर्वासित किया जाना है। प्रवक्ता ने कहा कि उनमें से कई ने वास्तव में अपनी कारावास की सजा पूरी कर ली है और कई मामलों में राष्ट्रीयता सत्यापन 2020 से लंबित है।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून ने दी दरवाजे पर दस्तक, 25 मई तक केरल तट से टकराएगा, IMD का अलर्ट