• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 23 May 2025 in India
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 23 मई 2025 (09:19 IST)

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून ने दी दरवाजे पर दस्तक, 25 मई तक केरल तट से टकराएगा, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि जैसा कि अनुमान था कि अरब सागर के पूर्व-मध्य भाग एक लो-प्रेशर बनेगा, वैसा ही हुआ। दक्षिण कोंकण और गोवा तट के पास एक लो-प्रेशर का क्षेत्र बन चुका है।

Latest Weather News 23 May 2025
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस साल मौसम अपनी ही मस्ती में चल रहा है। ऐसा 16 साल के बाद हुआ है कि दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) समय पूर्व दस्तक दे रहा है। आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार 25 मई तक केरल (Kerala) में मानसून दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट किया है।
 
मानसून का समय पूर्व आना भी किसानों के लिए शुभ संकेत है, वहीं दिल्ली-एनसीआर बारिश ने लोगों को उमस और तपती गर्मी से राहत दी। अब मौसम विभाग ने अरब सागर में एक लो-प्रेशर बनने की चेतावनी जारी की है। इससे कोंकण से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की संभावना बन जाती है। इसका असर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और केरल पर भी पड़ सकता है।ALSO READ: Weather Update: मुंबई में मूसलधार बारिश का अलर्ट, केरल में जल्द दस्तक देगा मानसून
 
मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि जैसा कि अनुमान था कि अरब सागर के पूर्व-मध्य भाग एक लो-प्रेशर बनेगा, वैसा ही हुआ। दक्षिण कोंकण और गोवा तट के पास एक लो-प्रेशर का क्षेत्र बन चुका है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में डिप्रेशन (गहरा दबाव) में तब्दील हो सकता है। अगले 2 दिनों तक यह प्रणाली कोंकण तट के करीब बनी रहेगी और इससे कोंकण-गोवा सहीत पश्चिमी तट पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि ये डिप डिप्रेशन अगले 36 घंटों में गुजरात के कच्छ तट की ओर बढ़ सकता है।
 
दिल्ली समेत अन्य राज्यों का मौसम : आईएमडी ने इस वीकेंड पर फिर से आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में बादल छाए रहने और तूफानी मौसम रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक हल्की से तेज बारिश का अनुमान है। इस बीच आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 26 मई तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में आंधी की संभावना है।
 
मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ आंधी चलने की संभावना : 23 मई यानी कि आज पश्चिमी मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ आंधी चलने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश में 28 मई तक दौरान आंधी, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आज और कल आंधी, बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। 23 और 24 मई को पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी और 25 और 26 मई को पूर्वी राजस्थान आंधी के साथ बारिश की संभावना है।ALSO READ: भारी बारिश से मुंबई और पुणे पानी पानी, IMD का अलर्ट
 
केरल में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनीं : दक्षिण-पश्चिम मानसून 21 मई को दक्षिण अरब सागर, मालदीव व कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक बढ़ गया है। अगले 3-4 दिनों के भीतर केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
 
प्रमुख मौसमी प्रणालियां : उत्तरी कर्नाटक और गोवा तट के पास मध्य-समुद्र तल तक फैला चक्रवाती परिसंचरण मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव बना है, जो उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए 23 मई तक एक डिप्रेशन (गहरे दबाव) में बदल सकता है। पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तर मध्यप्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण असम के मध्य भागों में सक्रिय है। उत्तर कर्नाटक-गोवा तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर से लेकर तटीय आंध्रप्रदेश तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम राजस्थान में भीषण लू दर्ज की गई। राजस्थान, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश में लू चली। मध्यम से भारी बारिश गोवा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, असम और गंगीय पश्चिम बंगाल में हुई। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।ALSO READ: बेंगलुरु बारिश से बेहाल, कई इलाके पानी में डूबे, जगह-जगह ट्रैफिक जाम, 5 लोगों की मौत
 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटे के दौरान कोंकण व गोवा (जिसमें मुंबई शामिल है) और उत्तर तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा संभव है। मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश व 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय आंध्रप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश व 40-50 किमी प्रति घंटा की हवाएं चल सकती हैं। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा और दिल्ली में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और धूलभरी आंधी की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अवैध बांग्लादेशियों पर भारत सख्त, विदेश मंत्रालय की यूनुस सरकार को दोटूक