1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD statement on rain in second phase of monsoon in India

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

IMD statement on rain in second phase of monsoon in India
India Weather Update News : भारत में मानसून ऋतु के दूसरे चरण (अगस्त और सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अगस्त में सामान्य बारिश होने की संभावना है। सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने का अनुमान है। कुल मिलाकर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण के दौरान देशभर में सामान्य से अधिक वर्षा (422.8 मिमी की दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत) होने की संभावना है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अगस्त में सामान्य बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने का अनुमान है।
महापात्र ने कहा, कुल मिलाकर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण के दौरान देशभर में सामान्य से अधिक वर्षा (422.8 मिमी की दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत) होने की संभावना है। उन्होंने कहा, भौगोलिक दृष्टि से देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर के कई भागों और पूर्वी भारत के समीपवर्ती क्षेत्रों के अलावा मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। देश में मानसून के पहले चरण यानी जून और जुलाई में सामान्य से अधिक वर्षा हुई तथा विशेषकर हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में अचानक बाढ़ आई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दोस्‍ती हो तो ऐसी, मैं मरूं तो आकर नाचना, दोस्‍त ने निभाया वादा, अंतिम संस्‍कार में नम आंखों से जमकर थिरका जिगरी यार