1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Hillary Clinton Sprains Hand in Jodhpur

जोधपुर में हिलेरी क्लिंटन के हाथ में मोच

Hillary Clinton
जोधपुर। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राजस्थान की जोधपुर यात्रा के दौरान घायल हो गईं और उनके हाथ में मोच आ गया। हादसे के कारण उन्होंने अपने कुछ कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि हिलेरी मंगलवार सुबह यहां दो दिवसीय यात्रा पर आईं और उनका शाम में महेन्द्रगढ़ किला जाने का कार्यक्रम था। वह यहां पर उमेद भवन पैलेस में रूकी हुईं हैं और नजदीक के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है।
 
डॉक्टरों ने बताया कि 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी रही हिलेरी के हाथ में मोच आ गया और उनका इलाज किया गया। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। (भाषा) 
अगला लेख
इस एप से आसानी से पता कर सकेंगे अपने ईपीएफ का बैलेंस