• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heroin worth Rs 9.6 crore seized in Mizoram
Last Modified: आइजोल , गुरुवार, 7 मार्च 2024 (17:03 IST)

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार - Heroin worth Rs 9.6 crore seized in Mizoram
Heroin worth Rs 9.6 crore seized in Mizoram : असम राइफल्स के जवानों ने मिजोरम के चंपई जिले में 9.6 करोड़ रुपए मूल्य की 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और मादक पदार्थ रखने के आरोप में म्यांमार के एक नागरिक को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने मंगलवार को मिजोरम-म्यांमार सीमा के पास स्थित जिले के जोखावथर गांव में तलाशी अभियान चलाया था।
अर्द्धसैन्य बल के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने मंगलवार को मिजोरम-म्यांमार सीमा के पास स्थित जिले के जोखावथर गांव में तलाशी अभियान चलाया और तस्कर के कब्जे से मादक पदार्थ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पड़ोसी देश से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी करता था : असम राइफल्स के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने साबुन की पेटियों से मादक पदार्थ बरामद किया और म्यांमार के 35 वर्षीय नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति पड़ोसी देश से भारत में मादक पदार्थ की तस्करी करता था। अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी व्यक्ति और जब्त नशीले पदार्थ को जोखावथर में राज्य पुलिस को सौंप दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?