1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. भूटान में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट और सह पायलट की मौत

भूटान में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट और सह पायलट की मौत

Helicopter crash
कोलकाता। भूटान के खेंतोंगमानी, योनपहुला, तरीसीगांग के समीप भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक भारतीय अधिकारी और भूटानी सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। ये दोनों पायलट और सहपायलट थे।

भूटान सरकार के दैनिक समाचार पत्र कुइनसेल ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि यह हेलीकॉप्टर भारतीय सेना का था और योनपुहला की तरफ जा रहा था। हादसे का कारण अधिक धुंध और मौसम का खराब होना बताया जा रहा है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
अगला लेख
शर्मनाक, अपहरण के बाद युवक के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म