शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy rain in Tamil Nadu and Kerala
Written By
Last Updated : गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (08:41 IST)

Weather Update: तमिलनाडु और केरल में हुई भारी बारिश, अन्य राज्यों में भी वर्षा की संभावना

Weather Update: तमिलनाडु और केरल में हुई भारी बारिश, अन्य राज्यों में भी वर्षा की संभावना - Heavy rain in Tamil Nadu and Kerala
नई दिल्ली। मानसून ट्रफ हिमालय की तराई के करीब चल रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से लेकर मध्यप्रदेश के मध्य भागों तक आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा एक से होती हुई गुजर रही है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के मौसम की संभावना: स्काईमेट के अनुसार असम, मेघालय, बिहार की तलहटी, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्रप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और उत्तरप्रदेश के मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, बिहार के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश देखी गई। राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और तटीय ओडिशा में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हुई।

 
अगले 24 घंटों के मौसम की स्थिति: अगले 24 घंटों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर उत्तरप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार के शेष हिस्सों, पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।