सम्बंधित जानकारी
- केरल में बारिश का कहर, मलमपुझा बांध के गेट से छोड़ा पानी, 14 जिलों में अलर्ट
- Weather Update: एमपी और यूपी में हुई बारिश, उत्तराखंड और हिमाचल में वर्षा की संभावना
- यूपी के 1100 से ज्यादा गांवों में बाढ़ से हाहाकार, 2.45 लाख लोग प्रभावित, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद
- पाकिस्तान में दशक का सबसे भयावह मानसून, बाढ़ से तबाही, 10 अरब डॉलर का नुकसान
- Weather Update: कर्नाटक में भारी बारिश, स्कूल कॉलेज बंद, यूपी और एमपी में भारी वर्षा की संभावना
दिल्ली में अगस्त माह रहा सूखा, सितंबर में भी ज्यादा बारिश के आसार नहीं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं और अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो अगस्त का महीना दिल्ली में पिछले 14 वर्ष में सबसे कम बारिश वाले माह के तौर पर दर्ज हो जाएगा। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में अगले 5-6 दिन बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि कम बारिश के लिए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के 3 क्षेत्र जिम्मेदार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 5 दिन उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून की गतिविधियां कम रहेंगी।
आईएमडी के आंकडों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष अगस्त में 214.5 मिमी, वर्ष 2020 में 237 मिमी और वर्ष 2019 में 119.6 मिमी बारिश हुई थी। 'स्काईमेट वेदर' के अनुसार अगस्त में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव के 3 क्षेत्र बनने और इनके ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा दक्षिण पाकिस्तान की ओर जाने से इन इलाकों में अच्छी बारिश हुई।(भाषा)
