1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. heavy rain in Mumbai, hightide alert

मुंबई में भारी बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, हाईटाइड की चेतावनी

Mumbai rain
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही। बारिश की वजह से महानगर के निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज शाम 4 बजे हाईटाइड की चेतावनी भी दी है।
 
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, लोअर परेल, वेस्टर्न एक्सप्रेस वे, सायन सर्कल, हिंदमाता, अंधेरी और चेंबूर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर जाम लगा हुआ है। कई जगहों पर इतना पानी भरा हुआ है कि गाड़ी के पहिए तक पानी में डूब गए।
 
चूना भट्टी रेलवे स्टेशन में भी पानी भर गया। रेल पटरियां भी पानी में डूबी नजर आए। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली मुंबई लोकल भी लेट चल रही है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम 4 बजे मुंबई में हाईटाइड आ सकता है। इस दौरान समुद्र में 4 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है। 
अगला लेख
गंजबासौदा हादसा : रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कुएं से निकाले 3 शव