• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. heavy rain in Maharashtra
Written By
Last Updated : बुधवार, 13 जुलाई 2022 (20:05 IST)

महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार, IMD ने अगले 3 से 4 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार, IMD ने अगले 3 से 4 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट - heavy rain in Maharashtra
पुणे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के पुणे, सतारा, सोलापुर, सांगली और कोल्हापुर जिलों के लिए बुधवार को मौसम संबंधी चेतावनी जारी की। कहा कि वहां अगले 3 से 4 घंटे में मध्यम से भीषण बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD ने रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धुले, नंदुरबार, उस्मानाबाद, औरंगाबाद, बीड और नासिक जिलों के लिए भी ऐसी ही चेतावनी जारी की है।
 
आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख अनुपम कश्यपी ने कहा, 'ठाणे, पालघर, मुंबई और रायगढ़ में कुछ स्थानों पर अगले तीन से चार घंटे में मध्यम से भीषण बारिश होने के आसार हैं।'
 
उन्होंने बताया कि गुरुवार तक राज्य और पुणे जिले में बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में आज और कल मानसून जोर पर रहेगा। इस बीच, पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्य जिलों में लगातार बारिश के कारण विभिन्न बांधों में जल स्तर भी बढ़ गया।
 
पालघर में भूस्खलन :  महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई कस्बे में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कहीं मलबे में कोई फंसा तो नहीं है।
गोदावरी नदी में बाढ़ : गोदावरी नदी में बाढ़ के कारण बुधवार सुबह पानी की मात्रा बढ़कर 15 लाख क्यूसेक हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के प्रबंधक निदेशक बी. आर. आंबेडकर ने कहा कि बाढ़ का पानी कम हो रहा है। शाम तक यह और कम हो सकता है, लेकिन संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
 
अल्लूरी सीताराम राजू, कोनासीमा और एलुरु जिलों की कई बस्तियों के करीब 10,000 लोग सरकार द्वारा खोले गए राहत शिविरों में रह रहे हैं।