गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Second phase voting in Madhya Pradesh
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : बुधवार, 13 जुलाई 2022 (14:24 IST)

देवास और रतलाम में बारिश ने मतदान में डाला खलल, दूसरे चरण में अब तक 20% मतदान

देवास और रतलाम में बारिश ने मतदान में डाला खलल, दूसरे चरण में अब तक 20% मतदान - Second phase voting in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में आज नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। आज दूसरे चरण की वोटिंग में प्रदेश के 43 जिलों में 5 नगर निगमों देवास, रतलाम, मुरैना, रीवा और कटनी के साथ 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 20 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।

देवास और रतलाम में बारिश के चलते मतदान काफी प्रभावित हो रहा है। बारिश ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में पार्टी के उम्मीदवार मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने की मशक्कत में जुटे है। वहीं शिवपुरी में प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मतदान किया। इसके साथ भोपाल के अंतर्गत आने वाली बैरसिया नगरपालिका में अब तक 20 फीसदी मतदान हो चुका है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदाताओं से बढ़चढ़क वोट करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज कई नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। इसलिए मतदान जरूरी करें। उन्होंने सही नगर सरकार चुनने के लिए मतदान करना न भूले,अपने नगर के विकास के लिए और जनता के कल्याण के लिए मतदान जरूर करे।

दूसरे चरण में आज 43 जिलों में 5 नगर निगम,40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 6 हजार 829 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 1627 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 34 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 17 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।

दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगमों में कुल 44 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 214 निकायों में पार्षद के 3657 पद हैं। इनमें से 79 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।