1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. governor Koshyari free from corona

कोरोना को हराकर लौटे राज्यपाल कोश्यारी, उद्धव या एकनाथ किसकी होगी 'शिवसेना'?

Maharashtra Political Crisis
मुंबई। कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सियासी संकट से गुजर राज्य में राज्यपाल की भूमिका अहम है। उनके लौटने के बाद राज्य में सियासी घटनाक्रम में तेजी आने की संभावना है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे में शिवसेना को लेकर जंग और तेजी होगी।
 
कोश्यारी (80) को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राज्यपाल 4 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अपने आधिकारिक आवास पर लौट आए हैं।
 
बुधवार को एक ट्वीट में राज्यपाल ने कहा था, 'मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कि इन दिनों राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के विधायक पिछले कई दिनों से असम के गुवाहाटी में डेरा जमाए हुए हैं। इन विधायकों ने शिवसेना के साथ ही उसके चुनाव चिह्न पर भी दावा किया है। वहीं उद्धव ठाकरे अभी भी मैदान में डटे हुए हैं। एनसीपी और कांग्रेस भी इस मसले पर उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
 
अगर शिवसेना के बागी भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास करते हैं तो यहां राज्यपाल की भूमिका अहम होगी। सरकार बनाने या भंग करने का दावा राज्यपाल के पास किया जाता है।
अगला लेख
पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन, भाई की रिहाई के लिए चलाया था अभियान