1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sanjay raut asks rebel MLA to come mumbai

बागी विधायकों से संजय राउत बोले- कब तक छुपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में

Maharashtra political crises
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को पार्टी के बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि आखिर कब तक वे (विधायक) असम के गुवाहाटी में छिपे रहेंगे, आखिरकार उन्हें चौपाटी (मुंबई के संदर्भ में) आना ही होगा।
 
शिवसेना सांसद ने ट्वीट किया, 'कब तक छुपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में।' दक्षिण मुंबई में मंत्रालय (राज्य सचिवालय), विधान भवन (विधायिका परिसर), राजभवन और मुख्यमंत्री का आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ सहित प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठान गिरगाम समुद्र तट के आसपास के क्षेत्र में स्थित हैं, जिसे गिरगाम चौपाटी भी कहा जाता है।
 
उल्लेखनीय है कि शिवसेना के अधिकांश विधायकों ने मंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। शिंदे समर्थक विधायक गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिसने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार को संकट में डाल दिया है।
 
महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को शिंदे सहित शिवसेना के 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग को लेकर दी गई अर्जी के आधार पर उन्हें ‘समन’ जारी कर 27 जून की शाम तक लिखित जवाब मांगा है।
अगला लेख
ठाणे में शिंदे समर्थकों ने पोती उद्धव ठाकरे के पोस्टरों पर कालिख (Live Updates)