1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Giriraj Singh BJP MP statement

भाजपा सांसद का बड़ा बयान, 2047 में हो सकता है भारत एक ओर विभाजन

Giriraj Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। गिरिराज सिंह ने विवादित ट्वीट कर कहा है कि 2047 में फिर एक बार भारत का विभाजन हो सकता है।
 
गिरिराज सिंह ने ट्‍वीट किया है कि 1947 में धर्म के आधार पर ही देश का विभाजन हुआ, वैसी ही परिस्थिति पुनः 2047 तक होगी।

72 साल में जनसंख्या 33 करोड़ से बढ़कर 135.7 करोड़ हो गई हैं। विभाजनकारी ताकतों का जनसंख्या विस्फोट भयावह है। इस बढ़ोतरी में हिन्दू पिछड़ रहे हैं। जो देश कामयाब हैं वहां आबादी के खिलाफ सख्त नियम हैं। अभी तो 35A के बहस पर हंगामा हो रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में तो एक भारत का ज़िक्र करना असंभव होगा। गिरिराज सिंह इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।