गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP on properties in temple
Written By
Last Updated : बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (11:37 IST)

भाजपा सांसद बोले, मंदिरों में पड़ी संपत्ति किस काम की, बेच देना चाहिए...

Keral flood
भाजपा सांसद डॉ. उदित राज ने ट्वीट कर कहा कि केरल के मंदिरों में जमा सोने और संपत्ति को बेच दिया  जाए तो केरल बाढ़ की मार से बाहर निकल सकता है। मंदिरों में पड़ी हुई संपत्ति किस काम की है? उदित राज के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। 
 
भाजपा सांसद ने ट्वीट कर कहा, केरल के पद्मनाभ, सबरीमाला और गुरुवायुर मंदिरों के सोने और संपत्ति को  बेच दिया जाए, जो कि बाढ़ की मार से निकलने के लिए जरूरी 21 हज़ार करोड़ से पांच गुणा ज़्यादा है। जनता को सड़कों पर निकलकर यह मांग करनी चाहिए। आखिर मंदिरों में पड़ी हुई यह  संपत्ति किस काम की है?
 
सांसद की इस सलाह पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने कहा कि मंदिर ही क्यों मस्जिद और चर्च में अकूत पैसा जमा है, उस पर सांसद महोदय के क्या विचार हैं?
 
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि मंदिरों की संपत्ति से चली बात टैक्स, आरक्षण, एससी/एसटी एक्ट तक चली गई।
ये भी पढ़ें
भोपाल में फीका पड़ सकता है मोदी और राहुल का मेगा शो