1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Forbes magazine, Forbes list, Savitri Jindal

'फोर्ब्स' सूची में भारत के शीर्ष सौ अमीरों में 7 महिलाएं

Forbes magazine
नई दिल्ली। अमीरों की संपत्ति का आकलन करने वाली वैश्विक पत्रिका 'फोर्ब्स' की देश के  शीर्ष 100 अमीरों की वार्षिक सूची में 7 महिलाओं ने स्थान हासिल किया है। इनमें ओपी  जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र की किरण मजूमदार-शॉ  शामिल हैं।
 
सावित्री जिंदल एवं परिवार को सूची में 7.5 अरब डॉलर के साथ 16वें स्थान पर रखा गया  है। इनके बाद ल्यूपिन का गुप्ता परिवार 3.45 अरब डॉलर के साथ 40वें स्थान पर रहा।  ल्यूपिन की गैरकार्यकारी अध्यक्ष मंजू देशबंधु गुप्ता हैं। हैवेल्स इंडिया की विनोद राय गुप्ता  एवं परिवार 3.11 अरब डॉलर के साथ 48वें स्थान पर रहीं।
 
बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी को संचालित करने वाली इंदु जैन 3 अरब डॉलर के साथ 51वें  स्थान पर तथा अमलगमेशन परिवार 2.5 अरब डॉलर के साथ 63वें स्थान पर रहे। यूएसवी  इंडिया की लीना तिवारी 2.19 अरब डॉलर के साथ 71वें स्थान पर रहीं। बायोकॉन की  मजूमदार-शॉ को सूची में 2.16 अरब डॉलर के साथ 72वें स्थान पर रखा गया है। (भाषा)
अगला लेख
ऑडी इंडिया ने तीन नई गाड़ियां पेश कीं