1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Floods in Kerala, Pinarai Vijayan

केरल में बाढ़ से हाहाकार, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ट्वीट कर लोगों से की मदद की अपील

Floods in Kerala
तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ से केरल के कई इलाकों में हाहाकार है। कई दशकों बाद आई इस बाढ़ की विभीषिका ने अपना विकराल रूप दिखाया है। बाढ़ में अब तक 324 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी ट्वीट कर लोगों से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद की अपील की है।


खबरों के अनुसार करीब तीन लाख से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में शरण लिए हैं। राज्य के 14 में से 12 जिलों में रेड अलर्ट हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंच चुके हैं। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी ट्वीट कर लोगों से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद की अपील की है।

बताया जा रहा है कि करीब सौ वर्षों में केरल सबसे भयावह बाढ़ को झेल रहा है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए डोनेशन की भी अपील की है। मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में कोई भी मदद कर सकता है, इसके लिए अकाउंट नंबर भी जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया है कि मई महीने से लेकर अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में हो रही भारी बारिश से करीब 2 लाख 23 हजार लोग बेघर हो गए हैं। ये लोग करीब 1,568 राहत कैंपों में पनाह लिए हुए हैं। इस बीच पंजाब सरकार ने केरल के लिए 10 करोड़ रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है।
 
अगला लेख
100 सालों में सबसे भयावह बाढ़ झेल रहा केरल, मदद के लिए आगे आए यूएई के शेख खलीफा