मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. father protest after sanjay singh arrest, AAP ask proof
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (11:56 IST)

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पिता ने संभाला मैदान, AAP ने मांगे सबूत

sanajy singh
Sanjay Singh news in hindi : दिल्ली शराब घोटाले में वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह की गिरफ्‍तारी पर भाजपा और आप पूरी तरह आमने सामने नजर आ रहे हैं। आप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में इस मामले में प्रदर्शन किया। आप के प्रदर्शन में संजय सिंह के पिता भी शामिल हुए। इस बीच ईडी संजय सिंह को दोपहर 1 बजे कोर्ट में पेश करेगी।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर हल्ला-बोल प्रदर्शन किया। संजय सिंह के घर के बाहर में आप कायकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदर्शन में संजय सिंह के पिता भी शामिल हुए।
 
दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी को चुनौती देना चाहती हूं कि अगर संजय सिंह के आवास से भ्रष्टाचार का एक रुपया भी मिले तो सबूत पहले पेश करें।
 
उन्होंने कहा कि कोई भी प्रमाण रखें और बताएं एक रुपया भी जो संजय सिंह के घर से मिला हो, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वे बताएं कि उन्हें संजय सिंह के घर से कितने सोने के बिस्किट, कितनी नकदी मिली? उन्हें संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला।
 
आप नेता ने दावा किया कि इस जांच में ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों से 500 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है, लेकिन उन्हें किसी भी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। वे अदालत में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए।
 
उन्होंने मनीष सिसोदिया के कार्यालय और आवास पर छापा मारा, वहां कुछ भी नहीं मिला, लेकिन भाजपा को किसी सबूत की ज़रूरत नहीं है। बिना किसी सबूत के भ्रष्टाचार का सबूत, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। अब वही कहानी संजय सिंह के साथ दोहराई जा रही है।
 
आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और नेता संविधान बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ेगा। जेल भेजने की धमकी से हम नहीं डरेंगे।
 
इस बीच शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह लड़ाई देश की है, हम मानसिक रूप से तैयार हैं कि हम सबको गिरफ्तार किया जाएगा। यह आपातकाल से भी ज्यादा भयंकर स्थिति है। मैंने संजय सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी और मां से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि हम सब उनके साथ हैं।
ये भी पढ़ें
रेलवे ने क्यों रखा 'वंदे भारत एक्सप्रेस' का रंग नारंगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई यह वजह...