सम्बंधित जानकारी
- एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, 71 पदक जीतकर रचा इतिहास (Live Updates)
- पीएम मोदी ने किए दंतेश्वरी देवी के दर्शन, छत्तीसगढ़ को दी 26 हजार करोड़ की सौगात
- नीतीश कुमार का बड़ा दांव, जारी हुए बिहार के जाति जनगणना के आंकड़े, Live updates
- Asian Games 2023 : तजिंदरपाल सिंह ने शॉटपुट में झटका स्वर्ण पदक
- Asian Games 2023 : 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में भारत ने रचा इतिहास, अविनाश साबले ने जीता गोल्ड
भारतीय महिला कंपाउंड टीम को गोल्ड, तीरंदाजी में जीते 5 पदक
Asian Games Updates : भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरुवार को यहां रोमाचंक फाइनल में चीनी ताइपे को एक अंक से हराकर एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया।
ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की शीर्ष वरीय गत विश्व चैंपियन टीम ने फाइनल में अंतिम चरण में 60 में से 60 अंक के परफेक्ट स्कोर के साथ चीनी ताइपे की तीसरी वरीय जोड़ी को 230-229 से हराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
भारत का मौजूदा खेलों का तीरंदाजी में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। बुधवार को ज्योति और ओजस देवताले ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।India's Women Archers win the Gold Medal in the Compound Team event! Congratulations to @VJSurekha, @Parrneettt, and Aditi Gopichand! Their flawless performance, focus, and dedication have made our nation incredibly proud. This victory is a testament to their exceptional skill… pic.twitter.com/CiDpdx4PgP
— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2023
भारत का एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देश ने पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इंचियोन में 2014 में किया था जब उसने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।
देवताले और अभिषेक वर्मा पुरुष कंपाउंड वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए दो और पदक पक्के कर चुके हैं। ज्योति ने भी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का किया है।
