सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, आप नेता संजय सिंह के घर ED की रेड
- कैट ने 'भ्रामक' विज्ञापन के लिए फ्लिपकार्ट, अमिताभ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
- 'Newsclick' के संस्थापक और एचआर प्रमुख गिरफ्तार, कार्यालय सील
- क्या महाराष्ट्र में फिर आने वाला है सियासी भूचाल, डिप्टी CM अजित पवार सरकार से बना रहे दूरी
- साबरमती रिवरफ्रंट के लिए 1,000 करोड़ का योगदान देंगे शोभा ग्रुप के संस्थापक
एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, 71 पदक जीतकर रचा इतिहास (Live Updates)
4 october updates : एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन, आप नेता संजय सिंह के घर ED की रेड समेत इन खबरों पर 4 अक्टूबर, गुरुवार को रहेगी सबकी नजर।
09:06 AM, 4th Oct
ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय जोड़ी ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी की कंपाउंड मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय पुरुषों का कबड्डी में दबदबा जारी, थाईलैंड को 63-26 से हराया।
देवताले और ज्योति कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में।
08:20 AM, 4th Oct
मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने एशियन गेम्स की मिश्रित 35 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। भारत ने स्पर्धा में अब तक 70 पदक जीते।
08:19 AM, 4th Oct
आप नेता संजय सिंह के घर ED की रेड
आप नेता और राज्यसभा सांसद संजयसिंह के दिल्ली स्थित घर पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची। संजय सिंह के घर की तलाशी की जा रही है। यह पता नहीं चल सका है कि किस मामले में ईडी की टीम संजय सिंह के घर पहुंची।
