बड़ी खबर, आप नेता संजय सिंह के घर ED की रेड
Sanjay Singh news in hindi : आप नेता और राज्यसभा सांसद संजयसिंह के दिल्ली स्थित घर पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची।
बताया जा रहा है कि संजय सिंह के घर आबकारी घोटाले में छापेमारी हो रही है। संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। इस मामले में उनके करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।
आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा दिया और कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया जिन्होंने इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस आरोप का खंडन किया है।#WATCH | Visuals from outside AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh's residence
— ANI (@ANI) October 4, 2023
ED raids underway at the residence of AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh pic.twitter.com/k6FRDjY12S
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा सीबीआई से इस मामले की जांच कराने की सिफारिश करने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) के तहत एक मामला दर्ज किया था।

