1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Encounter with security forces in Kulgam, one terrorist killed

कुलगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

terrorist encounter
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। केन्द्रशासित प्रदेश के कुलगाम जिले में पिछले तीन दिनों में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की यह तीसरी मुठभेड़ है।

पुलिस ने बताया कि कुलगाम के अश्मुजी गांव में आज मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकवादी मारा गया है। अभियान जारी है और हमें विश्वास है कि एक और आतंकवादी छिपा हुआ है।

केन्द्रशासित प्रदेश के कुलगाम जिले में पिछले तीन दिनों में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की यह तीसरी मुठभेड़ है। कुलगाम जिले के पोम्बई और गोपालपोरा में 17 नवंबर को दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो शीर्ष स्थानीय कमांडर सहित पांच आतंकवादी मारे गए थे।(वार्ता)
अगला लेख
राजस्थान में गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा