1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Encounter with security forces in Jammu and Kashmir's Pulwama

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Indian Army
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के नागबेरान-तारसार वनक्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी कर रहे दल पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 2 आतंकी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। यह मुठभेड़ डाचीगाम जंगल के पास हुई। मुठभेड़ अभी भी चल रही है।
अगला लेख
मध्यप्रदेश के भिंड में बड़ा हादसा, जेल की दीवार गिरने से 21 कैदी घायल