1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED raids on Bahubali leader Mukhtar Ansaris premises

बाहुबली मुख्तार के ठिकानों पर ED के छापे, बांदा जेल में बंद है अंसारी

Bahubali Mukhtar Ansari
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन के एक मामले में जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली में बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी से संबद्ध कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की।
 
एक अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में अंसारी और उसके कथित सहयोगियों से संबद्ध कई परिसरों में छापेमारी की जा रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई का मकसद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत अंसारी के खिलाफ चल रही जांच के संबंध में सबूत इकट्ठा करना है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अंसारी अभी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक जेल में बंद हैं।
 
संघीय एजेंसी पांच बार के पूर्व विधायक के खिलाफ जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोपों सहित कम से कम 49 आपराधिक मामलों में जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश में उन पर हत्या के प्रयास और हत्या सहित कई मामलों में मुकदमे चल रहे हैं।
 
पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह अंसारी के क्ररीब छह करोड़ रुपए के 1.901 हेक्टेयर के 2 भूखंडों को जब्त किया था, जिसे उन्होंने कथित तौर पर अवैध कमाई से खरीदा था।
अगला लेख
बीमा भारती पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कहीं जाने का मन है तो चली जाएं...