सम्बंधित जानकारी
- ED ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 और को किया गिरफ्तार
- Money Laundering मामले में ED के सामने तीसरी बार पेश हुए कार्ति चिदंबरम
- बंगाल में फिर एक्शन में ED, ममता बनर्जी के मंत्री सुजीत बोस पर शिकंजा
- जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला को ED का समन, मनीलॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ
- मुश्किल में राबड़ी देवी और मीसा भारती, ED की चार्जशीट में आया नाम
ED ने पंजाब के पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला
ED arrested former Punjab minister : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कथित वन घोटाले से जुड़ी धन शोधन जांच में सोमवार को कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने पिछले साल नवंबर में धर्मसोत, राज्य के एक अन्य वन मंत्री संगत सिंह गिलजियान, कुछ वन विभाग के अधिकारियों और अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने 64 वर्षीय राजनेता को जालंधर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। ईडी ने पिछले साल नवंबर में धर्मसोत, राज्य के एक अन्य वन मंत्री संगत सिंह गिलजियान, कुछ वन विभाग के अधिकारियों और अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी।
यह जांच राज्य वन विभाग में पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने और विभाग में स्थानांतरण/तैनाती के लिए घूस के आरोपों से संबंधित है। धर्मसोत पांच बार विधायक रहे हैं और पिछले साल पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
