शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake Of Shakes Delhi-NCR And Parts Of UP
Written By हिमा अग्रवाल
Last Updated : मंगलवार, 21 मार्च 2023 (23:47 IST)

earthquake : यूपी के कई जिलों में भूकंप के झटके, शोर सुन नींद से जागे लोग

earthquake : यूपी के कई जिलों में भूकंप के झटके, शोर सुन नींद से जागे लोग - Earthquake Of Shakes Delhi-NCR And Parts Of UP
Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली एनसीआर में तीव्र भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर और शामली समेत कई जिलों में भूकंप से धरती कांप उठी।
अत्यधिक तीव्रता वाले झटकों के चलते बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग घर से बाहर निकल आए। अचानक से शहर दर शहर भूकंप आया कहते हुए सूचना सोशल मीडिया पर फ्लैश होने लगी। मेरठ और आसपास जिलों में 21 मार्च 2023 की रात 10:25 पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए।
घर में सामान हिलता-डुलता देखकर लोग शोर मचाते हुए घरों से बाहर की ओर भागे। शोर होने पर बाद सोए हुए लोग जागे और बाहर की ओर वे भी दौड़ पड़े।
भूकंप के डर से लोग अपने घरों से अभी भी बाहर हैं। हालांकि अभी तक भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नही आ पाई है।
ये भी पढ़ें
LAC : सर्दियों में चीन से जंग! माइनस 40 डिग्री में चीनी खुन्नस का खात्मा करने के लिए तैयार भारतीय सेना