1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. What is Jagdeep Dhankhar doing now after resignation

इस्तीफे के बाद अब क्या कर रहे हैं जगदीप धनखड़, विपक्ष ने भी उठाए थे सवाल

Jagdeep Dhankhar
Jagdeep Dhankhar News : पिछले महीने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ अपने परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं और टेबल टेनिस खेल रहे हैं। अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले धनखड़ जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे, तब उन्होंने शौकिया टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए 9 सितंबर को चुनाव होने हैं। उल्‍लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में पिछले एक महीने से यही प्रश्न पूछा जा रहा था कि जगदीप धनखड़ कहां हैं?
धनखड़ की दिनचर्या से वाकिफ लोगों ने बताया कि वह नियमित रूप से योग अभ्यास करते हैं और उपराष्ट्रपति एनक्लेव में अपने शुभचिंतकों व स्टाफ सदस्यों के साथ टेबल टेनिस खेलते हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति की दिनचर्या से अवगत एक व्यक्ति ने बताया, यहां तक ​​कि यात्रा से लौटने के बाद भी वह अपने स्टाफ सदस्यों के साथ टेबल टेनिस खेलते थे।
धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए 9 सितंबर को चुनाव होने हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को उनके खिलाफ मैदान में उतारा है। उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 को समाप्त होना था। 
उल्‍लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में पिछले एक महीने से यही प्रश्न पूछा जा रहा था कि जगदीप धनखड़ कहां हैं? विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी लोकसभा में यही प्रश्‍न किया था। कई सांसदों ने बताया था कि उन्होंने धनखड़ से मिलने का प्रयास किया और उनके निजी सचिव से मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, धनखड़ कहां हैं?
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ब्रेन ड्रेन से हटकर ब्रेन गेन की ओर कदम बढ़ा रहा है पंजाब