1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dr Gurmeet Kaur marriage with Bhagwant Mann

डॉ. गुरप्रीत कौर से आज शादी करने जा रहे हैं भगवंत मान, विवाह समारोह में शामिल होंगे केजरीवाल

Bhagwant Mann
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे अपने से 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। पीला सूट पहने गुरप्रीत की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी सीएम हाउस में सादे समारोह में होगी और इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी आएंगे।
 
कौन हैं गुरप्रीत कौर : पेशे से डॉक्टर गुरप्रीत कौर का परिवार हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा नगर का है। पिता का नाम इंद्रजीत सिंह और माता का नाम राज कौर है। गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी। उनकी एक बहन अमेरिका में रहती हैं जबकि दूसरी बहन ऑस्ट्रेलिया में बसी हुई हैं। गुरप्रीत पंजाब के मोहाली में एक अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
 
32 साल की गुरप्रीत 2019 में पहली बार भगवंत मान से मिली थी। इस समय वो संगरूर के सांसद थे। इसके बाद गुरप्रीत चुनाव प्रचार से लेकर शपथ ग्रहण से समारोह तक कई बार उनके साथ नजर आईं।
 
विवाह समारोह में शामिल होंगे केजरीवाल : आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने बताया कि मुख्यमंत्री आज एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर के साथ उनका विवाह होगा।
 
मान की मां, बहन, संबंधी और कुछ अन्य अतिथि इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इसमें शामिल होने की संभावना है।
 
मान (48) का उनकी पत्नी के साथ 2015 में तलाक हो गया था। मुख्यमंत्री के दो बच्चे हैं। तलाक के बाद उनकी पहली पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका में बस गई।
अगला लेख
वाराणसी को 1800 करोड़ की 43 परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी (Live Updates)