बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Who is Dr. Gurpreet Kaur, whom CM Bhagwant Mann is going to marry
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 जुलाई 2022 (15:58 IST)

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जिनसे विवाह रचाने जा रहे हैं CM भगवंत मान

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जिनसे विवाह रचाने जा रहे हैं CM भगवंत मान - Who is Dr. Gurpreet Kaur, whom CM Bhagwant Mann is going to marry
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) 7 जुलाई को डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) से दूसरी शादी करने जा रहे हैं। गुरप्रीत भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। 48 साल के भगवंत ने अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से करीब 6 साल पहले (2015-16 में) तलाक ले लिया था। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है। 
 
गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं। सामान्य सिख परिवार से आने वाली गुरप्रीत को भगवंत मान की मां और बहन ने पसंद किया है। मां की इच्छा थी कि भगवंत एक बार फिर अपना परिवार बसाएं। हालांकि गुरप्रीत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों ही काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। वे मान के घर भी आ चुकी हैं। 
 
जब मान ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी तब उनके दोनों बच्चे शपथ समारोह में शामिल हुए थे। अपनी मां इंदरप्रीत के साथ अमेरिका में रह रहे दोनों बच्चे अपने पापा की शादी में शामिल होंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
यह भी खबर है कि शादी की सारी तैयारियां पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्‍ढा संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के भी समारोह में आने की संभावना है। 
ये भी पढ़ें
भारतीय सेना के ले. जनरल सुब्रमण्यम बने UNMISS के नए फोर्स कमांडर