1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. Today Mahatma Gandhi was called Father of the Nation for the first time

6 जुलाई - आज महात्मा गांधी को पहली बार कहा गया था "राष्ट्रपिता"

mahatma gandhi
6 जुलाई का दिन भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन महात्मा गांधी को 'father of nation' अर्थात 'राष्ट्रपिता' कहकर सम्भोधित किया गया था। और यह उपाधि देने वाले कोई और नहीं बल्कि भारत के वीर सपूत हमारे नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे।
 
यह वह समय था जब नेताजी आजाद हिन्द फौज का निर्माण कर चुके थे और भारत के बाहर रह कर भारत को ब्रिटिशों से मुक्ति दिलाने के अभियान में जुटे हुए थे। उस समय रेडियो अपना सन्देश पहुंचाने का एक बेहद महत्वपूर्ण साधन था। नेताजी भी रेडियो के माध्यम से सम्बोधित कर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने के लिए प्रचार-प्रसार करते थे।
 
6 जुलाई 1944 को सिंगापूर से नेताजी ने आजाद हिन्द रेडियो के माध्यम से एक भाषण दिया। इसी भाषण में उन्होंने अनेक बातें कहीं थी। पर सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि अंग्रेजी में दिए गए इस भाषण में उन्होंने महात्मा गांधी को 'father of nation' अर्थात 'राष्ट्रपिता' कहा था। आजाद हिन्द रेडियो ही भारत की अखंडता और एकता के लिए विदेश से प्रसारित होता था।
अगला लेख
एक अनार, कभी न होंगे बीमार, अनार बचाता है 10 बड़ी बीमारियों से, जानिए फायदे