कोलकाता रेप कांड से देशभर में बवाल, AIIMS से लेकर MARD तक के डॉक्टर्स हड़ताल पर, मेडिकल सेवाएं ठप
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल का इस्तीफा
Kolkata Doctor Rape and Murder Case : कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप और बर्बर मर्डर के बाद पूरे देश में उबाल है। आमजन और डॉक्टर्स बंगाल की सडकों पर उतर आए हैं। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल ने भी इस्तीफा दे दिया है। इधर दिल्ली में एम्स के डॉक्टर भी हड़ताल पर चले गए हैं। महाराष्ट्र में भी डॉक्टर्स का हड़ताल का ऐलान किया है। सिर्फ इमरजेंसी सर्विस चालू रहेंगी।
बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर के बाद से ही प्रिंसिपल के ऊपर इस्तीफे का दबाव था।#KOLKATA_DOCTOR_MURDER
— Indian Doctor (@Indian__doctor) August 11, 2024
NRMCH Doctors are on Strike & intensifing their Protest in support of #RGKAR medical College Doctors !
Tomorrow Whole Delhi Doctors are going to Start Massive Protest!
NO SAFETY = NO WORK @MamataOfficial @PMOIndia @narendramodi#medtwitter #BengalHorror pic.twitter.com/BR6K4FV2pI
क्या है पूरा मामला : आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार सुबह सेमिनार रूम में मिला था। शनिवार यानी 10 अगस्त को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो अस्पताल परिसर में अकसर आने वाला एक बाहरी व्यक्ति था. ये व्यक्ति यहां वॉलंटियर के तौर पर काम करता था।
आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के काम बंद कर देने की वजह से बारासात से एम्बुलेंस में आए एक मरीज को भर्ती नहीं किया जा सका। आरजी कर अस्पताल की आउटडोर यूनिट बंद होने से झारखंड के एक मरीज को काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी है. ऐसा ही हाल बाकी के मरीजों का भी है।
इधर बीएमसी MARD (महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स) ने 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से रेजिडेंट डॉक्टरों के जरिए इलेक्टिव/नॉन-इमरजेंसी मेडिकल सर्विस को निलंबित करने का ऐलान किया है। इसका कहना है कि जब तक कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता है, तब तक ये निलंबन जारी रहेगा। इस तरह दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के साथ महाराष्ट्र के डॉक्टरों ने भी हड़ताल और बंद का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली एम्स में डॉक्टर्स की हड़ताल : कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए अत्याचार के विरोध में AIIMS दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी हड़ताल की घोषणा की है। आज से दिल्ली के कई बड़े अस्पतालो में ओपीडी, ओटी, वार्ड में रेसिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल रहेगी। सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज में रेजिडेंट डॉक्टर्स रहेंगे।
जांच पर उठे सवाल : पुलिस आयुक्त ने कहा, 'हमारे एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीड़िता के माता-पिता को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। प्रदर्शनकारियों के साथ हमारी बैठक सार्थक रही और हमें लगता है कि वे संतुष्ट हैं। उनकी मांग के अनुसार हमने यहां तैनात एक सहायक पुलिस अधिकारी को हटा दिया है' पुलिस किसी को छिपाने की कोशिश नहीं कर रही है और जांच पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर शुरू करेंगे, जिस पर लोग सुझाव या शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन : शुक्रवार की सुबह एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला, जिससे अस्पताल के सेमिनार हॉल में कथित तौर पर रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में इंसाफ के लिए की मांग को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहे। इन विरोध प्रदर्शन की वजह से पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हुईं।
Edited By : Navin Rangiyal
Edited By : Navin Rangiyal

