गुरुवार, 15 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 12 August 2024
Last Updated : सोमवार, 12 अगस्त 2024 (11:50 IST)

Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 1 प्रति लीटर बढ़े, जानें अन्य राज्यों के भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 1 प्रति लीटर बढ़े, जानें अन्य राज्यों के भाव - Latest Petrol Diesel Prices for 12 August 2024
Petrol Diesel Price 12 August 2024: महाराष्ट्र में पेट्रोल 1 रुपए 1 पैसे बढ़कर 104.88 प्रति लीटर और डीजल 97 पैसे बढ़कर 104.88 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बिहार में भी कीमतें बढ़ी हैं। आज यानी 12 अगस्त 2024 को बिहार सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है।

 
सरकारी तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं। गाड़ी की टंकी फुल करवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले पता कर लें कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है?
 
देश के 4 प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 प्रति लीटर है। बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ गई है। यहां पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर 107.21 प्रति लीटर और डीजल  3 पैसे बढ़कर 93.92 प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा गोवा, ओडिशा, राजस्थान और तंलंगाना में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
कोलकाता रेप कांड से देशभर में बवाल, AIIMS से लेकर MARD तक के डॉक्टर्स हड़ताल पर, मेडिकल सेवाएं ठप