• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for August 10, 2024
Last Updated : शनिवार, 10 अगस्त 2024 (10:25 IST)

Petrol Diesel Price: Crude Oil पहुंचा 76 डॉलर के करीब, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Price: Crude Oil पहुंचा 76 डॉलर के करीब, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम - Latest Petrol Diesel Prices for August 10, 2024
Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल (Crude oil) के दाम गिर गए हैं और इसकी कीमतों में आज शुक्रवार को भी गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें पिछले कई हफ्तों से गिर रही हैं। अभी कच्चे तेल की कीमतें 76-79 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं। जानें कि आज शनिवार 10 अगस्त 2024 को क्या हैं पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतें।
 
कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट : पिछले काफी दिनों से देखा जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट आ रही है। शुक्रवार को भी कच्चे तेल की कीमत 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,398 रुपए प्रति बैरल रह गई। ग्लोबल लेवल पर अभी कच्चा तेल 76-79 डॉलर प्रति बैरल के बीच घूम रहा है। इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से 10 अगस्त 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं। आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कितनी हो गई है।

 
15 मार्च को कटौती की थी : बीती 15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी। इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपए प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मनीष सिसोदिया ने शेयर की फोटो, कहा आजाद सुबह की पहली चाय