सम्बंधित जानकारी
- राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रोहतक में भर्ती
- Weather Alert: केरल में आज बारिश की संभावना, पंजाब, राजस्थान व हरियाणा में चलेगी धूलभरी आंधी
- भागवत की अगुआई में आज से दिल्ली में संघ की 3 दिवसीय बैठक
- ट्विटर पर राहुल की छंटनी, जानिए क्यों किया कई नेताओं को अनफॉलो...
- Monsoon 2021 Update : आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए अन्य राज्यों में कब देगा दस्तक
कोरोनिल पर बाबा रामदेव की मुश्किल बढ़ी, DMA ने हाईकोर्ट की शरण ली
नई दिल्ली। एलोपैथी पर बाबा रामदेव और डॉक्टरों के बीच जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बाबा को 1000 करोड़ रुपए के मानहानि के नोटिस के बाद अब दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने भी हाईकोर्ट में कोरोनिल पर रामदेव को घेरने की तैयारी कर ली है।
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने लगाया कि रामदेव पतंजलि की कोरोनिल दवा के बारे में गलत बयानबाज़ी कर रहे हैं और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं। एसोसिएशन ने रामदेव को ऐसा करने से रोकने के लिए बुधवार को हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। इस मामले में जस्टिस सी हरिशंकर की अदालत में आज सुनवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने 22 मई को रामदेव के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवा चुकी है। यही नहीं, एसोसिएशन से जुड़े कई डॉक्टरों ने रामदेव के बयानों का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
गौरतलब है कि आईएमए के साथ विवाद गहराने के बाद देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक चिट्ठी रामदेव को लिखी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने बयानों को वापस लेते हुए खेद जताया था। इसके बाद दोनों ही ओर से आए बयानों से विवाद और बढ़ गया।
