1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. DK Shivkumar is the richest MLA in India

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक, कुल संपत्ति 1,413 करोड़

dk shivkumar
Karanataka MLA News : कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक है। उनकी कुल संपत्ति 1413 करोड़ रुपए हैं। कर्नाटक के 12 विधायक देश के टॉप 20 अमीर विधायकों में शामिल है।
 
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएच पुट्टास्वामी गौड़ा और तीसरे नंबर पर प्रियकृष्ण है। ये दोनों भी कर्नाटक से ही है। इन दोनों के पास क्रमश: 1267 करोड़ और 1156 करोड़ की संपत्ति है।
 
कर्नाटक के 14% विधायक अरबपति है। यहां के विधायकों की औसम संपत्ति 64 करोड़ रुपए हैं। भाजपा के भागीरथी मुरुलिया कर्नाटक में भाजपा के सबसे गरीब विधायक है। उनके पास 28 लाख रुपए की संपत्ति है ज‍बकि 2 लाख रुपए की देनदारी भी है। 
 
पश्चिम बंगाल के सिंधु निर्वाचन क्षेत्र से निर्मल कुमार धारा भारत में सबसे गरीब विधायक हैं। उनके पास संपत्ति के नाम पर कुल 1,700 रुपए है। निर्मल कुमार पर कोई कर्ज नहीं है।
 
अगला लेख
38469 जल निकाय अतिक्रमण के शिकार, सरकार ने दी लोकसभा में जानकारी