1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Diwali bonus announced for MCD employees

दिल्ली की मेयर ने की MCD कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा

Shaili Oberoi
Diwali bonus announced for MCD employees: दिल्ली की महापौर शैली ओबरॉय (Shaili Oberoi) ने मंगलवार को नगर निगम ( MCD) के 3 विभिन्न श्रेणियों के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने इसे दिवाली पर नगर निगम कर्मचारियों के लिए एक 'बड़ा तोहफा' करार दिया।
 
ओबरॉय ने यहां कहा कि पिछले 3 वर्षों में 240 दिन काम करने वाले दिहाड़ी-मजदूरों को भी बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एमसीडी में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि हम हमारे कर्मचारियों और 'बी', सी' और 'डी' श्रेणी के अराजपत्रित कर्मियों को बोनस देने जा रहे हैं। दिवाली पर उन सभी के लिए यह एक बहुत बड़ा तोहफा है।
 
महापौर ने कहा कि इन 3 समूहों के कर्मचारियों को 6,900 रुपए जबकि दिहाड़ी मजदूरों को 1,184 रुपए का बोनस मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बोनस के लिए 62 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है और हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि उन सभी को दिवाली से पहले बोनस प्राप्त हो। ओबरॉय ने यह भी कहा कि उन्होंने आर.के. पुरम् में अत्यधिक प्रदूषण वाले प्रमुख इलाकों (हॉटस्पॉट) में से कुछ का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
चीन-पाकिस्तान में मचेगा 'प्रलय', भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण