1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dictatorship can not be an option, saffron storm will uproot it: Uddhav Thacker

उद्धव ठाकरे बोले, दिल्ली से टकराएगा भगवा तूफान, तानाशाही को उखाड़ फेकेंगा

uddhav thackery
Uddhav Thackeray news in hindi : शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shivsena UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र देश की दिशा तय करेगा और ‘‘एक भगवा तूफान दिल्ली से टकराएगा तथा तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा।
 
मुंबई में अपने आवास 'मातोश्री' में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती और इसे जड़ से उखाड़ फेंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश की दिशा तय करेगा, जो तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा।
 
शिवसेना-यूबीटी में शामिल होने वाले मराठवाड़ा के लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि एक भगवा तूफान दिल्ली से टकराएगा और तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा। कुछ लोगों के मन में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और महाविकास अघाडी (MVA) को लेकर सवाल हैं लेकिन विकल्प कहां है।
 
उन्होंने कहा कि तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती और इसे जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
हादसे के समय पटाखा फैक्ट्री में थे 100 से ज्यादा मजदूर, हरदा में धमाकों से दहशत