1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dharmendra Pradhan on NRC

NRC पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, क्या हम चाहते हैं कि देश धर्मशाला बन जाए

Dharmendra Pradhan
पुणे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) का विरोध कर रहे लोगों पर शनिवार को निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया कि क्या वे देश को धर्मशाला बनाना चाहते हैं।
 
उन्होंने ABVP के एक समारोह में कहा कि भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। क्या भगतसिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान बेकार जाएगा?
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या लोगों ने स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई की ताकि आजादी के 70 साल बाद देश इसपर विचार करेगा कि नागरिकता गिने या ना गिने? क्या अब हम हमारे देश को धर्मशाला बनाने जा रहे हैं, जहां कोई भी बिना रोक-टोक के घूम सके।
 
भाजपा नेता ने कहा कि इसलिए हमें यह चुनौती स्वीकार करनी होगी और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल वे लोग ही यहां रह सकें जो ‘भारत माता की जय’ कहने के लिए तैयार हैं।
अगला लेख
ट्विटर पर ट्रेंड हुई CO अर्चना सिंह, प्रियंका ने लगाया था गला दबाकर रोकने का आरोप